कैबिनेट की बैठक शरू, मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हो रही विभिन्न चर्चा
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज 18 नवंबर को राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में प्रदेश के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।
कैबिनेट बैठक के बाद दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास के जनदर्शन कक्ष में प्रेस ब्रीफिंग आयोजित की जाएगी। इसमें मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी मीडिया के माध्यम से प्रदेश की जनता को दी जाएगी।
सरकार के इस महत्वपूर्ण बैठक पर प्रदेशभर की निगाहें टिकी हुई हैं। खासकर किसान, कर्मचारी, आम नागरिक और विभिन्न विभागों से जुड़े हितग्राही कैबिनेट के फैसलों का इंतजार कर रहे हैं। प्रेस ब्रीफिंग में सरकार के निर्णयों और उनके संभावित प्रभावों को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।
कैबिनेट के फैसलों को लेकर अब सबकी नजर दोपहर 12 बजे होने वाली प्रेस ब्रीफिंग पर है।
