काली साड़ी पहनकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रैली निकाल कलेक्ट्रेट पहुंचेंगी

0
IMG_20261119_154658_186


बेमेतरा।

अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आज विरोध प्रदर्शन का अनूठा तरीका अपनाया। कार्यकर्ता काली साड़ी पहनकर प्रदर्शन करेंगी और रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेंगी। यहां अपनी मांगों के समर्थन में प्रशासन को ज्ञापन सौंपेंगी।
प्रदर्शन के दौरान काली साड़ी पहनकर कार्यकर्ता अपनी नाराजगी और विरोध दर्ज कराएंगी। रैली के माध्यम से वे अपनी मांगों की ओर शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित करेंगी। कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपने के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपनी हड़ताल समाप्त करने की घोषणा करेंगी।
लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहीं कार्यकर्ताओं के इस प्रदर्शन को हड़ताल के अंतिम दिन के रूप में देखा जा रहा है। अब सभी की नजरें इस बात पर रहेंगी कि ज्ञापन सौंपने के बाद उनकी मांगों पर शासन-प्रशासन की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *