दमकलकर्मियों ने घंटेभर की मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू, करीब 35 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान

0
IMG_20261124_091719_690


धमतरी।

नेशनल हाईवे पर आयरन से भरे एक ट्रक में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही देर में ट्रक आग का गोला बन गया। आग इतनी भयावह थी कि ट्रक और उसमें लदा आयरन जलकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में करीब 35 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग की लपटें तेज होने के कारण दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब एक घंटे तक लगातार प्रयास करने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक ट्रक बुरी तरह जल चुका था।
नेशनल हाईवे पर चलते ट्रक में आग लगने की घटना से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की भयावहता को देखते हुए आसपास मौजूद लोग भी सहम गए। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक इस अग्निकांड में लगभग 35 लाख रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान का वास्तविक आकलन संबंधित विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *