अमिताभ जैन ही बने रहेंगे मुख्य सचिव, केंद्र ने दी सर्विस एक्टेंशन की मंजूरी
रायपुर।
मुख्य सचिव की नियुक्ति को लेकर नई खबर सामने आई है।। अमिताभ जैन को मुख्य सचिव के रूप में एक्सटेंशन दिया गया है। केंद्र सरकार ने अंतिम समय में अमिताभ जैन की सर्विस को एक्सटेंशन दिए जाने की मंज़ूरी दी है।
बता दे कि नए मुख्य सचिव की दौड़ में वरिष्ठ ias शामिल थे। अब चूंकि केंद्र सरकार से अमिताभ जैन के सर्विस एक्टेंशन को मंजूरी दे दी है तो अब इस पर विराम लग गया।
