गुण्डरदेही: कचांदुर के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूल में हुआ शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम
गुण्डरदेही।
तहसील के ग्राम कचांदूर के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी हायर सेकेण्डरी स्कूल कचांदुर में शाला प्रवेश उत्सव आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष तरणी चंद्राकर , जिला पंचायत सदस्य कांति सोनेश्वरी , पूर्व जिला पंचायत पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर , सरपंच दमयंती मारकंडे , SMC अध्यक्ष युवराज मारकंडे, SMC member भूषण साहू , कोमल साहू , भूपति साहू , हेमंत मारकंडे, प्राचार्य मुले जी सहित बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स मौजूद थे।

पौध रोपण हुआ
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर अतिथियों द्वारा पौध रोपण भी क्या किया गया। जानकारी के अनुसार विद्यालय परिसर में अलग अलग प्रजाति के पौधे लगाए गए। प्राचार्य मुले ने बताया कि इस दौरान स्टूडेंट्स को पर्यावरण की रक्षा करने तरीके और संवर्धन के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ कार्यक्रम में मौजूद ग्रामवासियों को भी गांव के खाली जगहों पर हरियाली को बढ़ावा देने एक एक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया गया।
किताब वितरण किया स्टूडेंट को
शाला प्रवेश कार्यक्रम में स्कूल के स्टूडेंट्स को किताब वितरण किया गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने बच्चों मन लगाकर अच्छे से पढ़ाई करने को कहा और अपने परिवार और गांव का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
