निगम ने इन संस्थाओं पर लगाया 10-10 हजार रुपए का जुर्माना

0
IMG-20250701-WA0222

रायपुर।

महापौर मीनल चौबे और आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 5 के नगर निवेश विभाग ने जोन 5 क्षेत्र के अंतर्गत अवैध बैनर पोस्टर लगाने वाले शैक्षणिक संस्थाओं पर जुर्माना लगाया है। जानकारी के अनुसार चंगोराभाठा बाजार चौक के पास शासकीय संपत्ति पोल पर अवैध रूप से बैनर -पोस्टर लगाकर शहर की सुन्दरता प्रभावित करने पर छ.ग. संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 1994 का उल्लंघन करने पर अगत्स्या एकेडमी आफ साइंस अनाज भंडार के पास रायपुर, कृष्णा किड्स एकेडमी एसबीआई कालोनी सुन्दर नगर रायपुर, शिक्षा कोचिंग सेंटर अश्वनी नगर महाराष्ट्रीयन तेली समाज भवन के पास रायपुर और आईएसबीएम यूनिवर्सिटी रायपुर के संबंधित संचालकों को नोटिस जारी कर 10-10 हजार रू. का जुर्माना किया है ।

साथ ही 3 दिन के भीतर जुर्माना राशि नगर पालिक निगम के जोन 5 नगर निवेश विभाग में जमा करने को कहा है। इसके अलावा उक्त संस्थाओं को भविष्य में बिना अनुमति शासकीय स्थलो पर पोस्टर इत्यादि ना लगाये जाने के निर्देश जोन 5 नगर निवेश विभाग की ओर से जोन 5 जोन कमिश्नर श्री खीरसागर नायक ने नोटिस जारी कर दिये हैँ।

नहीं तो होगी fir

संबंधित संचालकों को चेतावनी दी गई है कि अपालन की स्थिति में समयावधि समाप्त हो जाने के पश्चात नगर निगम रायपुर द्वारा संबंधित संचालकों के विरूद्ध संबंधित पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज करवायी जायेगी। इन परिस्थितियों के लिए संबंधित संचालकगण स्वयं उत्तरदायी होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *