भारी बारिश से सड़के जलमग्न, घरों में घुसा पानी

0
IMG-20250701-WA0265

संतोष साहू, रायगढ़।

मंगलवार को शाम चार बजे से हुई भारी बारिश ने खासकर शहर के निचले इलाकों में भारी तबाही मचाई। शाम से लेकर रात तक पूरा जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया था। कई इलाकों में घुटने तक पानी भर गया था। देर शाम तक लोग सपरिवार पानी निकालने में लगे रहे। जानकारी के अनुसार बेलादुला वार्ड नंबर 21 भोले नगर शिव मंदिर से देवलास चौक तक भारी बारिश से सड़क लबालब हो गई थी। घुटनों तक पानी भर गया था।

क्षेत्र की निवासी माहेश्वरी साहू ने बताया कि क्षेत्र की सबसे पुरानी समस्या है। हर बार हल्की बरसात होने पर पूरा रोड जलमग्न हो जाता है। घरों में पानी घुसना चालू हो जाता है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को इस समस्या से अवगत कराया लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकाला गया।

लोगो में आक्रोश, बड़ी नाली निर्माण की मांग

क्षेत्र के लोगों में प्रशासन के रवैया से भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि ज्यादा बारिश होने पर बहुत बड़े खतरे की घंटी है। फिर भी समस्या जस का तस बना हुआ है। लोगो का कहना है, इस समस्या का समाधान एक बड़ी नाली का निर्माण करवाने के बाद ही होगा।

यह कारण है पानी भरने का

लोगो ने बताया कि पानी भरने का दूसरा कारण आसपास बड़ी-बड़ी कॉलोनी का निर्माण है।। जिसका पानी निकासी का व्यवस्था नहीं है। कॉलोनीनाइजर द्वारा कालोनी तो बना दी गई है, कॉलोनी के पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की है। जरा सी बारिश हो वहां का पानी सड़कों पर आ जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *