पुलिस का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, अश्लील वीडियो पोस्ट
Raipur.
छत्तीसगढ़ पुलिस का आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट (Raipur Police official Instagram account) हैक हो गया है। हैकरों ने अकाउंट हैक करने के बाद उस पर अश्लील वीडियो पोस्ट कर दिया, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। हालांकि साइबर टीम ने थोड़ी देर में अकाउंट को रिकवर कर लिया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह ने बताया कि रायपुर पुलिस का सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम हैक हुआ है। अज्ञात हैकरों ने इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियोज पोस्ट कर दिए थे। पुलिस टीम को सूचना मिलते ही, अकाउंट को तत्काल रिकवर किया गया है। सायबर सेल की टीम, पूरे मामले की जांच कर हैकरों की तलाश में जुटी हुई है।
इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने के बाद रायपुर पुलिस के सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स की सायबर सुरक्षा बढ़ा दी है।
