डीएसपी की पत्नी द्वारा नीली बत्ती लगी गाड़ी के बोनेट पर जन्म दिन मनाने मामले में कोर्ट ने मुख्य सचिव में मांगा जवाब
Raipur.
डीएसपी की पत्नी द्वारा सड़क पर नीली बत्ती लगी गाड़ी के बोनट पर जन्मदिन मनाने के मामले में हाईकोर्ट ने संज्ञान लेकर सुनवाई कर इस मामले में मुख्य सचिव को एक सप्ताह में जवाब देने को कहा है। कोर्ट ने अगली सुनवाई एक सप्ताह बाद निर्धारित को है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की डबल बेंच में हुई सुनवाई में मुख्य सचिव से शपथपत्र पर यह जवाब देने को कहा गया कि अभी तक इस मामले में पुलिस प्रशासन ने विधिवत क्या कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार बलरामपुर जिले के एक पुलिस उपअधीक्षक तस्लीम आरिफ बारहवीं बटालियन में हैं। उनकी पत्नी ने नीली बत्ती लगी निजी गाड़ी के बोनट पर अपना जन्मदिन मनाया था, जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ था। जिसे लेकिन लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया भी दी थी। क्रोश इसके बाद कार के चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। बताया जा रहा है कि चालक अज्ञात है। हालांकि स्पष्ट रूप से प्रकाशित किया गया है कि वह महिला के साथ गाड़ी चला रहा है, जो दोस्तों के समूह का हिस्सा लग रहा है। घटना कथित तौर पर अंबिकापुर के एक होटल के पास हुई थी।
