राहुल गांधी व्याकुल, कुपित हैं : डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

0

raipur.

रायपुर.


भाजपा के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी एक दिवसीय प्रवास पर शनिवार को रायपुर आए थे। पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने बिहार चुनाव में कांग्रेस की ओर से सेनेटरी पैड बांटने वाले राहुल गांधी के बयान पर तंज कसते हुए कहा, यह राहुल गांधी का अभिनव, अद्भुत प्रयोग है। राहुल गांधी को समझ ही नहीं आ रहा क्या करना है, क्या नहीं? राहुल गांधी व्याकुल रहते हैं, कुपित रहते हैं। साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र में हिंदी विवाद पर कहा, महाराष्ट्र में हिंदी को लेकर जबरन विवाद किया जा रहा है। ठाकरे बंधु बालासाहेब की परंपरा को भूल चुके हैं। भाजपा को उनका बयान बताता है कि वे किस मानसिकता से ग्रसित हैं। बयान देने से पहले गरिमा का ध्यान रखना चाहिए। बालासाहेब ठाकरे के अनुरूप उनकी पार्टी आज नहीं है।
सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को नक्सलियों ने शांति वार्ता कराने को लेकर पत्र लिखने पर कहा, सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि इशारों से समझिए, राज को राज रहने दो। उन्होंने कहा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने स्पष्ट रूप से कह दिया है- नक्सली हथियार छोड़ेगे, तभी बातचीत होगी। हथियार रखकर संवाद नहीं हो सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *