ग्राम हल्दी और बेलौदी के बीच हादसा, वाहन चालक घायल
रायपुर।
शराब के नशे में वाहन चलाना मना है। फिर भी लोग नशे में वाहन चलाते है। शराब के नशे में बेलगाम होकर वाहन चलाना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। अब वह जीवन और मृत्यु के बीच झूल रहा है।

जानकारी के अनुसार गुण्डरदेही तहसील के ग्राम हल्दी और बेलौदी के बीच दर्दनाक हादसा हुआ। ग्राम भूसरेंगा निवासी व्यक्ति शराब पीकर गाड़ी चला रहा था। रास्ते में एक पुलिया पड़ी। बाइक इतनी तेज थी कि पुलिया से जोरदार टक्कर हो गई। व्यक्ति एक तरफ़ और गाड़ी दूसरी तरफ छिटक गई। बीच सड़क पर घायल व्यक्ति की जब नजर पड़ी तो आसपास के गांव वालो ने 108 को फोन किया। और घायल व्यक्ति को 108 के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
