छत्तीसगढ़ के शिमला में भाजपा का चिंतन शिविर आज से, मंत्रियों-विधायकों की लगेगी क्लास
रायपुर.
प्रदेश भाजपा के मंत्रियों- विधायकों की क्लास आज छत्तीसगढ़ के शिमला में लगेगी। तीन दिन तक चलने वाली इस क्लास में मंत्रियों-विधायकाें और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को शीर्ष नेतृत्व द्वारा नसीहत दी जाएगी कि सत्ता और संगठन के साथ सामंजस्य बनाकर काम करना है। साथ ही कुछेक मंत्रियों कीे रिपोर्ट खराब होेने पर उन्हें सुधार करने के लिए कहा जाएगा।
जेपी नड्डा करेंगे शिविर का शुभारंभ
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ करेंगे। तीन दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में सीएम विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ के सभी सांसद और विधायक शामिल होंगे। सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी समेत कई नेता रविवार की रात में ही में दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस से अंबिकापुर रवाना हुए, जहां से मैनपाट प्रशिक्षण स्थल जाएंगे।
