आषाढ़ की झड़ी….प्रदेश में मूसलाधार बारिश, नदी नाले ऊफान पर, अब तक किस जिले में कितनी बारिश देखिए सूची
रायपुर.
प्रदेश में लगातार दो दिन से मूसलाधार बारिश हो रही है। नदी-नाले उफान पर है। शहरी क्षेत्रों में निचले इलाकों की बस्तियों के घरों में पानी घुस गया है। शासन-प्रशासन की व्यवस्था भी फेल हो गई है। लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है। कई जगहों पर सड़कें बारिश की वजह से जलमग्न है। इससे आवाजाही भी बाधित हो गई है।कई गांवों का संपर्क भी टूट गया है।
इसलिए हो रही लगातार बारिश
मौसम विज्ञानी के अनुसार एक मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर सूरतगढ़, सिरसा, दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी, डाल्टनगंज, बांकुरा, दीघा और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है।
निम्न दाब का क्षेत्र गंगेटिक पश्चिम बंगाल
मौसम विभाग के अनुसार ऊपरी हवा के चक्रीयचक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से एक निम्न दाब का क्षेत्र गंगेटिक पश्चिम बंगाल और उसके आसपास बन गया है। इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीयचक्रवाती परिसंचरण 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए झारखंड और उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर अगले दो दिनों में पहुंचने की संभावना है। एक द्रोणिका उत्तर पूर्व अरब सागर से गंगेटिक पश्चिम बंगाल में स्थित निम्न दाब के क्षेत्र तक, उत्तर गुजरात, मध्य मध्य प्रदेश, उत्तर छत्तीसगढ़, दक्षिण झारखंड होते हुए 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
आज भी गरज-चमक के साथ बारिश
प्रदेश में कल दिनांक 7 जुलाई को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः उत्तर छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है।
किस जिले में अब तक कितनी बारिश, देखिए लिस्ट
BALOD 149.5 195.1 -23 DEFICIENT
BALODABAZAR 158 171.4 -8 NORMAL
BALRAMPUR 362.4 162.5 123 LARGEEXCESS
BASTAR 311.6 261.1 19 NORMAL
BEMETARA 71.5 202.5 -65 LARGEDEFICIENT
BIJAPUR 339.4 247.6 37 EXCESS
BILASPUR 122.8 189.4 -35 DEFICIENT
DANTEWADA 290.8 207.2 40 EXCESS
DHAMTARI 154.8 212.4 -27 DEFICIENT
DURG 116.4 228.4 -49 DEFICIENT
GARIABAND 172 216.5 -21 DEFICIENT
GAURELAPENDRAMARWAHI 189.5 221.5 -14 NORMAL
JANJGIR 239.4 183.2 31 EXCESS
JASHPUR 336.4 295.1 14 NORMAL
KABIRDHAM 89.7 168.3 -47 DEFICIENT
KANKER 224.1 238.9 -6 NORMAL
KHAIRAGARHCHHGANDAI 108.4 143.3 -24 DEFICIENT
KONDAGAON 191.3 225 -15 NORMAL
KORBA 187 216.9 -14 NORMAL
KORIYA 230.3 205.8 12 NORMAL
MAHASAMUND 163.1 211.3 -23 DEFICIENT
MANENDRAGARHBHARATPUR 153.1 205.9 -26 DEFICIENT
MOHALAMANPURCHOWKI 244.5 202.3 21 EXCESS
MUNGELI 119.5 188.8 -37 DEFICIENT
NARAYANPUR 201.1 223.9 -10 NORMAL
RAIGARH 295.9 220.1 34 EXCESS
RAIPUR 127.9 197.3 -35 DEFICIENT
RAJNANDGAON 86.9 214.9 -60 LARGEDEFICIENT
SAKTI 187.7 202.9 -7 NORMAL
SARANGARHBILAIGARH 201.2 194.9 3 NORMAL
SUKMA 151 231.4 -35 DEFICIENT
SURAJPUR 233.6 216.3 8 NORMAL
SURGUJA 185.1 251.5 -26
