सड़क हादसा:अयोध्या दर्शन कर लौट रहे छत्तीसगढ़ के तीन की मौत, चार घायल
रायपुर.
अयोध्या दर्शन कर लौट रहे छत्तीसगढ़ के चार लोग सोमवार को शहडोल में वाहन दुर्घटना के शिकार को हो गए। इस हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबिक चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का अस्तपाल में उपचार चल रहा है। घटना शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के जोरा की है।
जानकारी के अनुसार अयोध्या दर्शन कर लौट रहे परिवार का वाहन पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। चार लोगों की हालत गंभीर है। गंभीर लोगों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ब्यौहारी के डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर कर दिया है। मृतकों में गायत्री कवर 55, मालती पटेल 50 एवं इंदिरा बाई शामिल है। सभी छत्तीसगढ़ की रहने वाली और अयोध्या दर्शन कर लौट रहीं थीं। बताया जाता है कि तूफान वाहन में कुल 20 लोग सवार थे।
