श्रम कल्याण मंडल के संचालक मंडल की बैठक में मजदूर हितों में लिए फैसले

0
IMG-20250707-WA0451
  • पंजीकृत मजदूरों के बच्चों को रियायती दर पर वितरित की जाएगी कॉपी
    रायपुर.
    छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के संचालक मंडल की बैठक पिछले दिनों वीआईपी रोड के एक आलीशान होटल में हुई। बैठक की अध्यक्षता श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा ने की। बैठक में मजदूर हितों के कई फैसले लिए गए। साथ ही नई योजनाओं के क्रियान्वयन की भी घोषणा की गई। मंडल की बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 में छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के क्रियाकलापों एवं प्रशासनिक कार्यों के संपादन पर हुए आय-व्यय का अनुमोदन लिया गया तथा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए मंडल की बैठक में मजदूर हितों के लिए राज्य शासन से अनुमोदित अनुमानित आय-व्यय का अनुमोदन भी प्राप्त किया गया।
    ये फैसले लिए गए बैठक
    बैठक में मंडल द्वारा संचालित श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं के सुचारू रूप से संचालन के लिए 12 नए पदों का सृजन कर शासन से अनुमति मांगी गई। कर्मचारियों के वेतन में भी वृद्धि का निर्णय लिया गया। मंडल को प्राप्त होने वाली आय के अभिदाय दर में वृद्धि का भी प्रस्ताव परित किया गया। मंडल द्वारा मंडल में पंजीकृत मजदूर परिवार के बच्चों को रियायती दर पर कॉपी वितरण की नई योजना प्रारंभ करने की भी घोषणा की गई। साथ ही साथ निःशुल्क कोचिंग सहायता योजना के तहत श्रमिक के परिजनों को कोचिंग देकर उन्हें शासकीय नौकरियों के लिए प्रशिक्षित करने का भी निर्णय लिया गया।
    मंडल के अध्यक्ष मिश्रा ने कहा, जिस तरह से असगठित क्षेत्र के बोर्ड में श्रमिकों का पंजीयन खुला हुआ है, उसी तरह से श्रम कल्याण मंडल में भी मजदूरों के पंजीयन की प्रक्रिया को ओपन किया जाए, जिस पर संचालक मंडल के सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखे और अंततः यह निर्णय लिया गया कि अब मजदूरों को मंडल में सीधे पंजीयन देने की व्यवस्था की जाए। इस हेतु प्रस्ताव भी पारित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *