ट्रेड यूनियनों की देशव्यापी हड़ताल आज, 25 करोड़ कर्मचारी-अधिकारी रहेंगे हड़ताल पर

0
trade union

रायपुर.

मजदूर विरोधी श्रम संहिता की वापसी सहित केंद्र सरकार की मजदूर, किसान एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ इंटक, एच एम एस, एटक, सीटू, ऐक्टू सहित केन्द्र, राज्य, बैंक, बीमा, संगठित, असंगठित श्रमिकों के ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच के आव्हान पर 9 जुलाई बुधवार को देशव्यापी हड़ताल की जाएगी। हड़ताल के एक दिन पहले ट्रेड यूनियनों के पदाधिकारियों ने राजधानी रायपुर में मशाल रैली निकाली। इस देशव्यापी हड़ताल में देशभर से विभिन्न सेक्टरों से करीब 25 करोड़ अधिकारी-कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इससे बैंक,सेंट्रल कार्यालय सहित अन्य दफ्तारों में कामकाज पूरी तरह से ठप रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *