जिलों के विभागो में अब ई – ऑफिस सिस्टम होगा शुरू, ट्रेनिंग 23 से
– जिला स्तर पर 23 जून से दी जाएगी ट्रेनिंग
रायपुर.
मंत्रालय और संचालनालय में ई-आफिस प्रणाली सफल होने केबाद अब जिला कार्यालयों में भी शीघ्र लागू की जाएगी। फिलहाल जिले अधिकारियों और कर्मचारियों की इसकी ट्रेनिंग दी जाएगी। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी जिला कलेक्टरों को ट्रेनिंग के शेड्यूल जारी कर दिया है। इसी के अनुसार ही जिलों में ई-ऑफिस की ट्रेनिंग दी जाएगी। जिसमें जिले के नामांकित मास्टर्स ट्रेनर, नोडल ऑफिसर और दो दो अधिकारी और कर्मचारी को शामिल किया गया है।
ट्रेनिंग के बाद जिलों के सभी अधिकारी और कर्मचारी उक्त प्रशिक्षित लोगों से ट्रेनिंग लेंगे। फिर जिलों के विभागो में ई ऑफिस से प्रशासनिक काम निपटाना शुरू होगा।
