भाजपा महिला मोर्चा ने किया महंतों, पुजारियों, गुरुजनों का सम्मान

0
bjp mahila

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के नेतृत्व में गुरुवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिलों में गुरु-शिष्य परंपरा के अंतर्गत गुरुजनों के सम्मान हेतु कार्यक्रम रखा गया था। कार्यक्रम के दौरान मठ-मंदिरों के गुरुजनों, शिक्षकों, नसों, मार्शल आर्ट गुरु एवं शिष्यों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

भाजपा महिला मोर्चा के तत्वावधान में लक्ष्मी नारायण मंदिर के महंत वेद प्रकाश, दूधाधारी मठ के महंत रामसुंदर दास, महामंडलेश्वर यामिनी दीदी, विरञ्चीनारायण मंदिर के पुजारी एवं साध्वी सौम्या सखी का तिलक, श्रीफल एवं शाल भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष द्वय ममता साहू व शीतल नायक, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष संध्या तिवारी, मिनी पांडे, हारशिला रुपाली, प्रीति परगनिया, रायपुर जिला अध्यक्ष सीमा साहू, महामंत्री बंदना मुखर्जी, स्वप्निल मिश्रा एवं जिला एवं मंडल के समस्त पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *