जिन नक्सलियों की नसबंदी हो गई वे बन सकेंगे टेस्ट ट्यूब बेबी से पिता : उप मुख्यमंत्री शर्मा

0
IMG-20250711-WA0221

रायपुर.
राज्य सरकार ने ऐसे नक्लसियों को सौगात देने का निर्णय लिया है, जिनका नक्सली संगठनों द्वारा जबरन नक्सली करा दी गई है। वे अब संतान सुख से वंचित है। ऐसे नक्सलियों को सरकार द्वारा टेस्ट ट्यूब बेबी के जरिए संतान सुख का लाभ दिलाया जाएगा। ऐसे नक्सली युवक-युवतियां जो विवाह योग्य है जो सरकार द्वारा बनाए गए पुनर्वास केंद्र रह रहे हैं। ऐसे युवक-युवतियों का सामूहिक विवाह भी कराया जाएगा। यह बेहद अलग और अद्भुत नजारा होगा।
यह बात उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शुक्रवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही। उन्होंने कहा, नक्सल संगठनों ने कई लोगों से ना सिर्फ परिवार से दूर किया, बल्कि पिता बनने का भी सुख छीन लिया. उनकी नसबंदी कर दी. लेकिन अब सरकार उन सभी नक्सलियों को टेस्ट ट्यूब बेबी की सुविधा उपलब्ध कराएगी. साय सरकार आत्मसमर्पित नक्सलियों को मुख्य धारा में जोड़ने के साथ ही परिवार बढ़ाने में भी मदद करेगी। उन्होंने कहा, आपको बता दें, जो लोग प्राकृतिक रूप से माता-पिता बनने में असक्षम होते हैं। वे साइंस की मदद से ‘टेस्ट ट्यूब बेबी’ सुविधा का उपयोग कर मां-बाप बन सकते हैं। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए भी लोगों को लाखों रुपए खर्च करने पड़ते हैं। लेकिन सरकार इस सुविधा को आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए उपलब्ध करवाते हुए उन्हें जीवन एक बड़ा तोहफा दे रही है।

मानसून में भी जारी रहेगा एंटी नक्सल ऑपरेशन

वहीं बारिश के मौसम में भी एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी रखने को लेकर उन्होंने बताया कि मानसून में जवानों को नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए जवानों को हैदराबाद में ट्रेनिंग दी जा रही है। उन्होंने कहा, जवानों के हौसले के सामने सभी चुनौतियां फीकी पड़ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *