निगम अधिकारियों को जन चौपाल में विधायक ने लगाई फटकार, बोले- अवैध प्लाटिंग पर सख्त कार्यवाही करें

0
IMG-20250711-WA0232

रायपुर.
रायपुर पश्चिम के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने शुक्रवार को माधवराव सप्रे वार्ड (रायपुरा) में जन चौपाल लगाई। इस दौरान उन्होंने निगम अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। साथ ही कहा, अवैध प्लाटिंग की लगातार शिकायतें मिल रही है। 25 जुलाई तक यह रिपोर्ट तैयार करें कि वार्ड में कहां-कहां अवैध प्लाटिंग हुई है। साथ ही संबंधित जोन अधिकारियों को टीम बनाकर तत्काल कार्यवाही शुरू करने के लिए कहा गया। विधायक मूणत ने जनचौपाल में वार्डवासियों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही विभागीय अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, जन चौपाल केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि यह एक जिम्मेदारी का मंच है, जहां जनप्रतिनिधि सीधे जनता से जुड़कर समाधान सुनिश्चित करता है।
विधायक से लोगों ने ये शिकायतें की
जनचौपाल में आए वार्डवासियों ने विधायक मूणत से जल, बिजली, सड़क, पेंशन, सफाई, नाली, राशन और आधार जैसी समस्याएं बताईं। जिस पर विधायक ने विभागीय अधिकारियों को तुरंत निर्देश जारी किए और समाधान के लिए समयसीमा भी तय की।
विकास कार्यों की निगरानी और गुणवत्ता पर विशेष जोर
विधायक ने कहा, कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी कार्य में गड़बड़ी की शिकायत मिलती है तो उसकी जांच की जाएगी। उन्होंने जनता से भी अपील की कि यदि कहीं अधूरे या घटिया कार्य हो रहे हैं तो वीडियो बनाकर उनके कार्यालय तक पहुंचाएं, ताकि आवश्यक कार्रवाई हो सके।
रिपोर्ट कार्ड भी पेश किए
विधायक ने अपने डेढ़ साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड भी जनता के समाने पेश किए। उन्होंने बताया कि माधवराव सप्रे वार्ड में 65.96 लाख रुपये के कार्य पूर्ण हो चुके हैं, 339.50 लाख रुपए के कार्य प्रगति पर हैं और 292.13 लाख रुपए के कार्यों का भूमिपूजन 22 मई 2025 को किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *