राहुल गांधी का सर्व नाश भगवान जगन्नाथ करेगा : भाजपा विधायक पुरंदर

0
IMG-20250713-WA0198

रायपुर।
विधायक पुरंदर मिश्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, राहुल गांधी ने भगवान जगन्नाथ जी का अपमान किया है। अब भगवान जगन्नाथ ही उनका सर्व नाश करेगा।
भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा, भगवान जगन्नाथ जी किसी के कहने से न रुकते है और न किसी के कहने से चलते है। जब उनकी मर्जी होगी तभी वे चलते है। राहुल गांधी का यह कहना कि भगवान जगन्नाथ जी का रथ किसी विशेष व्यक्ति के लिए रोक दिया था। इतना घोर अपमान जगन्नाथ जी के बारे में । विधायक मिश्र ने कहा, राहुल गांधी को बताना चाहता हूँ कि जगन्नाथ भगवान कलयुग के साक्षात भगवान है। उनकी मर्जी के बगैर आप दर्शन तक नहीं कर सकते है।
विधायक ने कहा, सभी धर्मों के प्रमुख लोगों ने भगवान जगन्नाथ के सामने आकर प्रार्थना कर चुके है। जगन्नाथ जी ने उन सबकी प्रार्थना स्वीकार कर उनकी मनोकामना भी पूरी की है। उन्होंने कहा,
500 वर्ष पूर्व कबीर जी ने प्रभु से प्रार्थना की। भगवान ने उनको आशीर्वाद दिया जगत कल्याण के लिए काम करने के लिए। आज कुछ नास्तिक लोग भगवान को अपमान कर रहे है।
आज राहुल गांधी कह रहे किसी विशेष व्यक्ति के लिए रथ को रोक दिया। भगवान से लड़ने वाले का सत्यानाश होगा। प्रभु जगन्नाथ जगत के नाथ है।
विधायक ने कहा, आने वाले अगले रथ यात्रा तक उनकी कांग्रेस पार्टी रहेगी कि नहीं अब पता नहीं। हमारे भगवान का अपमान करने वाले के खिलाफ हम थाने भी एफ आई आर दर्ज कराएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *