अड़ीबाजी करने आए थे तीन युवक,पार्क में विवाद,हत्या

0
Murder_title

भोपाल .

गोविंदपुरा के अंबेडकर पार्क में फैजान बैग ने जिस प्रेमिका के कारण श्याम नाम के युवक की हत्या की, पुलिस ने उस युवती से पूछताछ की है। लड़की ने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने अपनी मर्जी से फैजान के साथ पार्क आने की बात कही है।

साथ ही उसने मृतक श्याम और उसके घायल साथियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि श्याम, अजय और राहुल पार्क में जहां हम बैठे थे वहीं पास में बैठकर ड्रिंक कर रहे थे। कुछ देर बाद तीनों कमेंट्स करते हुए पास आए। तब फैजान और मैने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने फैजान से बदसलूकी की।

हम दोनों उनका विरोध करते रहे, तब एक आरोपी ने फैजान को लव जिहाद जैसे केस में फंसाने की धमकी भी दी। इसके बाद आरोपियों ने अड़ीबाजी की, डिमांड पूरी नहीं करने पर फैजान को पीटना शुरू कर दिया। तभी आरोपियों में से एक ने अपने पॉकेट में रखे चाकू को निकाला, इसी चाकू को छीनकर फैजान ने उन पर हमला कर दिया। यह सब घटनाक्रम काफी देर तक चला। पुलिस मौके पर आई तब फैजान को पकड़कर थाने ले गई। फैजान और युवती पूर्व में अवधपुरी इलाके में एक ही मोहल्ले में रहा करते थे। दोनों करीब चार सालों से रिलेशन में हैं।

विवाद के दौरान युवती पर भी मारपीट के आरोप लगे

मृतक श्याम के साथी अजय और राहुल के बयानों को पुलिस ने दर्ज किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि जब फैजान चाकू से हमला कर रहा था तब युवती उनका साथ दे रही थी। लड़की ने भी उनको चांटे मारे हैं। गोविंदपुरा पुलिस दोनों घायलों के बयानों की तस्दीक कर रही है।

हमले में इस्तेमाल चाकू जब्त

पुलिस ने उस चाकू को जब्त कर लिया है, जिसे फैजान ने श्याम की हत्या के लिए इस्तेमाल किया था। इसी के साथ शनिवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में दोनों पक्षों के बीच किसी तरह की पुरानी रंजिश होने की बात सामने नहीं आई है।

डीसीपी बोले- लड़की ने लगाए अड़ीबाजी के आरोप

डीसीपी संजय अग्रवाल ने बताया कि लड़की ने श्याम और दोनों साथियों पर अड़ीबाजी के आरोप लगाए हैं। विवाद यहीं से शुरू हुआ था। जबकि श्याम के साथियों ने लड़की पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। युवती की भूमिका की जांच कराई जा रही है।

क्या है मामला

आरोपी फैजान पिपलानी इलाके का रहने वाला है। वह आईटीआई में द्वितीय वर्ष का छात्र है। फैजान अपनी गर्लफ्रेंड के साथ गुलाब उद्यान के पास अंबेडकर पार्क में बेंच पर बैठा हुआ था। इसी दौरान बरखेड़ा पठानी निवासी श्याम मोरे अपने दो दोस्तों के साथ वहां पहुंचा। श्याम भेल में ठेका श्रमिक के रूप में काम करता था। तीनों युवक पास की ही एक बेंच पर बैठकर बातें कर रहे थे और हंस भी रहे थे।

जब युवकों को एहसास हुआ की पास में बैठा युवक हिंदू युवती के साथ बैठा है तो वह लड़की को समझाइश देने पहुंचे। यहां हुए विवाद के बाद फैजान बैग ने श्याम उसके दोनों साथियों पर चाकू से हमला कर दिया। पूरा घटनाक्रम गुरुवार का है, इलाज के दौरान शनिवार की सुबह घायल श्याम की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed