प्रेमी के चक्कर में पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट
धमतरी :
धमतरी जिले की निवासी एक महिला ने अपने प्रेमी के चक्कर में अपने पति को ही मौत के घाट उतार दिया। महिला ने अपने पति की मौत के लिए इंदौर की साेनम द्वारा रची गई हत्याकांड की साजिश याद आ गई। इस घटना से पूरा देश हिल गया था। आरोपी महिला का नाम रवीना है। वहीं आरोपी प्रेमी का नाम विदेश मरकाम है।
पुलिस के अनुसार ग्राम मगोदा के जंगल में 30 जून को एक सड़ी गली लाश मिली थी। लाश अज्ञात पुरुष की थी। सूचना पर माकड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर जांच शुरू की। पुलिस की सघन इन्वेस्टीगेशन में खुलास हुआ कि धमतरी जिला निवासी महिला रवीना का अवैध संबंध था। इसकी जानकारी उसके पति को चल गया था। इसके बाद अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलाकर साजिश रची। पहले महिला ने पति की तबियत खराब होने पर नगरी इलाज के लिए जाने के लिए बहाना बनाया। उसे जंगलों के रास्ते नगरी न ले जाकर उड़ीसा के जंगल में ले गए। जहां अपने पति को शराब पिलाया। पति के बेहोश होने पर प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद सुराग छुपाने के लिए जंगल में हत्याकांड में उपयोग के किए हथियार को फेंक दिया। पुलिस ने जिस दिन घटना हुई उस समय उस क्षेत्र एक्टिव सभी मोबाइल नंबरों को खंगालना शुरू किया तो उक्त महिला और उसके प्रेमी का मोबाइल नंबर उक्त जगह पर पाया गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर सघन पूछताछ की। इसके बाद पुलिसिया पूछताछ में दोनों ने गुनाह कबूल कर लिया। अब दोनों सलाखों के पीछे हैं।
