मां शारदा पब्लिक स्कूल में सामुदायिक यातायात पुलिस ने बच्चों को दी ट्रैफिक जानकारी
रायपुर।
सामुदायिक यातायात पुलिस के तहत यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शनिवार को रायपुर स्थित माँ शारदा हायर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल काठडीह रोड मठपुरेना में ट्रैफिक अधिकारियों ने स्कूल के छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक नियमों के बारे में जानकारी दी।

ट्रैफिक प्रभारी टी. के. भोई, सहदेव वर्मा, सत्यवान भगत जी ने छात्रों को सिग्नल पॉइंट में जेबरा क्रासिंग के पास रुकना, स्पीड से वाहन न चलाना, हेलमेट पहनकर वाहन चलाने, 3सवारी दो पहिया वाहन न चलाने आदि यातायात सम्बन्धी जानकारी दी।
इस अवसर पर यातायात से सबंधित सवाल छात्रों से पूछे गये। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के संचालक राजेश चौबे , प्रिंसिपल डॉ विनोद मिश्रा, प्रभारी सुधा अवस्थी समेत सभी शिक्षक- शिक्षिकायें व छात्र-छात्राएं काफ़ी संख्या में उपस्थित थे।
