कुनबी समाज का क्षेत्रीय अधिवेशन 24 अगस्त को महू में, राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु राने होंगे शामिल
महू।
समाज के चतुर्मुखी विकास को लेकर कुनबी समाज की संभागीय बैठक 24 अगस्त 2025, रविवार को महू में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु राने विशेष रूप से शामिल होंगे।क्षेत्रीय लोनारी कुनबी समाज संगठन के अध्यक्ष मुकेश कृष्णाराव वाग्राणे ने बताया कि अधिवेशन में इंदौर, उज्जैन संभाग के साथ खंडवा, धार, बड़वानी, देवास, खरगोन, रतलाम, झाबुआ, बुरहानपुर, अलीराजपुर, नीमच, मंदसौर, शाजापुर, आगर-मालवा सहित कई जिलों से प्रतिनिधि भाग लेंगे।
बैठक में समाज के सर्वांगीण विकास हेतु आवश्यक बदलाव, सामाजिक उत्थान, शिक्षा, युवाओं और महिलाओं की भूमिका जैसे विषयों पर विचार-विमर्श होगा। इसके साथ ही समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने और नई पहल के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन को गति देने पर भी चर्चा होगी।मुकेश कृष्णाराव वाग्राणे ने बताया कि अधिवेशन का मुख्य उद्देश्य कुनबी समाज के हित में योजनाएं बनाना और युवाओं व महिलाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है।
📍 यह अधिवेशन 24 अगस्त 2025, रविवार को महू में आयोजित होगा।
