भाजपा विधायक दल की हुई बैठक, विपक्ष के आरोपों का मजबूती से जवाब देने की बनी रणनीति
Raipur.
भाजपा विधायक दल की बैठक रविवार की रात 9 बजे हुई। बैठक में मुख्य मंत्री विष्णुदेव साय ने सभी मंत्रियों और विधायकों से कहा, डेढ़ साल में सरकार द्वारा किए गए काम को लेकर चर्चा करनी है। विपक्ष के आरोपों को बेबुनियाद बताकर अपने काम की तारीफ करनी है।
सीएम ने कहा, कांग्रेस शासन में जितना काम डेढ़ साल में नहीं हुआ उससे ज्यादा हमारी सरकार ने किया है। आने वाले दिनों में और भी ज्यादा काम होगा। इसलिए विपक्ष की बातों और आरोपों का मजबूती से जवाब देना है।
बता दें कि सोमवार से विधान सभा का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। सत्र के पहले दिन से ही कांग्रेस विधायकों द्वारा हंगामा करने के आसार है।
