रेलवे के बड़े कारोबारी और दुर्ग के एक होटल में ईडी का छापा
रायपुर.
प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) की टीम प्रदेश में दो जगहों पर छापा मार रही है। जानकारी के अनुसार रेलवे के बड़े कांट्रेक्टर के यहां ईडी ने दबिश दी है। सूत्रों के अनुसार दुर्ग के होटल सागर इंटरनेशनल के मालिक के दीपक नगर स्थित घर में ईडी छापा मार रही है। बताया जाता है कि वहां 3 इनोवा में सुबह 6 बजे टीम पहुंची है, जिसमें सीआरपीएफ के जवान भी शामिल हैं। इस ग्रुप के अलग-अलग नाम से कई फर्म है। इस ग्रुप के परिवार से जुड़े सदस्यों को छत्तीसगढ़ में भी पिछली सरकार में इस ग्रुप ने मिड डे मील का एक बड़ा काम लिया था
वहीं रेल नीर घोटाला में भी इस परिवार के सदस्यों पर गंभीर आरोप लगे थे। हालांकि तीन भाईयों के इस परिवार में अब बंटवारा हो चुका है, लेकिन प्रारंभिक कार्रवाई में अभी ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि इस ग्रुप के किस भाई के ठिकानों पर ईडी ने रेड मारी है या तीनों भाईयों को ईडी ने अपनी रडार में लिया है।
