बिजली ऑफिस का घेराव आज,बिजली दर में बढ़ाए दाम कम करने की मांग
रायपुर.
विद्युत विनियामक आयोग बिजली की दर में बढ़ोत्तरी करने के विरोध में कांग्रेस द्वारा कालीबाड़ी चौक के पास बिजली दफ्तर का घेराव करेगी। घेराव शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे और पूर्व महापौर एजाज ढेबर के नेतृत्व में किया जाएगा। ले.अरविंद दीक्षित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवीन चंद्राकर ने बताया कि यह आंदोलन आपके, हमारे, हम सब के लिए है। इस लिए घेराव में ब्लॉक में निवासरत सभी कांग्रेसियों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने को कहा गया है। नवीन ने कहा, भाजपा सरकार आम जनता की जेब पर लगातार बोझ डाल रही है। बिजली बिल के दाम में बढ़ोत्तरी से हर वर्ग को परेशानी होगी। उनको अतिरिक्त आर्थिक भार होगा। लेकिन साय सरकार को जनता की परेशानी से कोई मतलब नहीं है। इसलिए हमारी पार्टी कांग्रेस ने जनहित में बिजली के दाम कम करने की मांग को लेकर साय सरकार के खिलाफ बिजली ऑफिस का घेराव कर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।
