5 हजार घुसपैठिए छत्तीसगढ़ में मौजूद : विधायक चंद्राकर, गृहमंत्री बोले : संदिग्धों का हो रही वेरिफिकेशन,अब तक 19 प्रकरण दर्ज

0
cg vidhan sabha


रायपुर.

विधानसभा के मानसून सत्र में ध्यानाकर्षण में घुसपैठियों का मामला भाजपा विधायकों ने उठाया। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर, धरमजीत सिंह और भावना बाेहरा ने बांग्लादेशी घुसपैठियों का मामला उठाते हुए कहा,करीब 5 हजार घुसपैठिए छत्तीसगढ़ में मौजूद हैं।आधार, राशन, पासपोर्ट बनाकर सरकारी योजना का लाभ ले रहे हैं। सरकारी सिस्टम में इनके मदद करने वाले मौजूद हैं। उन्होंने डिटेंशन सेंटर बनाने की मांग की। जवाब में गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा,शिकायतों के आधार पर जांच की जा रही है। पहली बार एसटीएफ का गठन किया गया है। एम आधार ऐप से संदिग्ध का वेरिफिकेशन किया जा रहा है। अब तक 19 प्रकरण दर्ज किया गया है।

डिटेंशन सेंटर की जरूरत नहीं है। बोर्डिंग सेंटर बनाया जाए। रायपुर में 100 सीटर बोर्डिंग सेंटर बनाया जाएगा। जो लोग चिन्हित होंगे उनको जेल नहीं बल्कि बोर्डिंग सेंटर में रखा जाएगा। ऐसे लोगों को चिन्हित करने के बाद बीएसएफ को सौंपा जाएगा। बीएसएफ उनको डिपोर्ट करने की कार्रवाई करेगा।

धरमजीत सिंह ने रोहिंग्या मुसलमान को भी चिन्हांकित करने की मांग रखी। भावना बोहरा ने शिकायत के आधार पर जांच करने का मामला उठाया। उन्होंने कहा, दस्तावेजी आधार कार्ड और निवास प्रमाण पत्र की जांच हो. विधायकों के सवालों का जवाब देते हुए गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि कई जिलों में एफआईआर कर कार्रवाई की गई है। टोल फ्री नंबर जारी कर जनभगिता शामिल कर रहे।

पाकिस्तानी नागरिकों पर भी होगी कार्रवाई : विजय शर्मा

गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा, शिकायतों की जांच के लिए टास्क फोर्स बनाया गया है. इस दौरान कांग्रेस की ओर से उमेश पटेल ने कार्रवाई का समर्थन किया। साथ ही पाकिस्तान के घुसपैठियों पर कार्रवाई की मांग की. गृह मंत्री शर्मा ने पाकिस्तानी नागरिक के रहने पर भी कार्रवाई की बात कही. उन्होंने कहा, पाकिस्तान के अल्पसंख्यकों को नागरिकता हासिल करने की छूट रहेगी।

बांग्लाभाषी लोग आदिवासी जमीन पर कर रहे कब्जा : सुशांत शुक्ला

भाजपा विधायक भावना बोहरा ने कहा, होटल, चौक चौराहों, जोमेटो में संदिग्ध लोग दिख रहे हैं. उमेश पटेल ने कहा, सिर्फ बांग्लादेशी नहीं, पाकिस्तानी भी रह रहे हैं, उनको भी प्रदेश से बाहर किया जाना चाहिए. सुशांत शुक्ला ने कहा, बेलतरा के तीन क्षेत्रों में धर्म विशेष के लोग अनैतिक काम में लिप्त हैं.बांग्लाभाषी लोग आदिवासी जमीन पर कब्जा कर रहे. इनके दस्तावेज आज भी वेरिफिकेशन के लिए पेंडिंग है. गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा, तीनों जगह पर कठोरता से जांच होगी. जय छत्तीसगढ़ अभियान में सभी विधायक शामिल हों.

रायपुर के बीएसयूपी मकानों में रह रहे बाहरी लोग : राजेश मूणत

विधायक राजेश मूणत ने कहा, संजय नगर, टिकरापारा में जितने बीएसयूपी के मकान बने हैं उनमें बड़ी संख्या में बाहरी लोग आकर बसे हैं. यहां अभियान चलाया जाए. इस पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा, पुलिस के साथ जरूर अभियान चलाया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed