कलेक्टर की इनोवा कार को बोलेरो चालक ने मारी टक्कर,ड्राइवर गिरफ्तार

0
Accident

रायपुर.

स्कूली बच्चों को लेकर जा रहा एक तेज रफ्तार बोलेरों ने वहां के कलेक्टर की इनोवा गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। फिलहाल पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार मुंगेली कलेक्टर कुंदन कुमार के इनोवा कार को बोलेरो चालक ने जोरदार मारी है। कलेक्टर की कार की पिछली बॉडी क्षतिग्रस्त हो गई है।

पुलिस के अनुसार सिटी कोतवाली क्षेत्र के सोनकर सिटी के पास स्कूली बच्चों को घर छोड़ते समय एक बड़ा हादसा टल गया। सेंट जेवियर स्कूल के छात्रों से भरी बोलेरो ने कलेक्टर कुंन्दन कुमार की इनोवा कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। गनीमत रही कि कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। जांच में सामने आया है कि बोलेरो में क्षमता से कहीं अधिक बच्चे भरे गए थे। बच्चे ठूंस-ठूंस कर वाहन में बैठाए गए थे और वाहन को लापरवाही से चलाया जा रहा था। कलेक्टर ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि “बाल-बाल एक बड़े हादसे से बचा गया।”उन्होंने कहा कि जिले में स्कूल वाहनों की फिटनेस, मानक और क्षमता की सघन जांच की जाएगी। बच्चों की सुरक्षा से समझौता करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *