ग्राम पंचायत आपरेटर संघ ने सौंपा ज्ञापन, अनुविभागीय अधिकारी से कहा, 5-6 माह तक नहीं मिलता वेतन
बालोद।
ग्राम पंचायत कम्प्यूटर आपरेटर संघ गुण्डरदेही, जिला बालोद ने बुधवार को अनुविभागीय अधिकारी गुण्डरदेही को मांगो का एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें मानदेय में वृद्धि एवं एक सुरक्षित मद कलेक्टर दर से मानदेय भुगतान प्रदान करने की मांग शामिल है।
ज्ञापन देने वालो में ब्लाक व जिला अध्यक्ष ताराचंद साहू, सचिव चिमन साहू, उपाध्यक्ष दीपक कुमार, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार सहित 117 ग्राम पंचायत के ग्राम पंचायत आपरेटर शामिल है।
ऑपरेटरों ने ज्ञापन देते समय अपनी मांगों से अनुविभागीय अधिकारी मैडम को अवगत कराया। बताया कि जिले व ब्लाक के आपरेटरों की स्थिति वाकई गंभीर है। न्युनतम मानदेय में ग्राम पंचायत के कार्य कर रहे है, लेकिन इसी न्युनतम मानदेय में क्लस्टर, तहसील, जनपद पंचायत में अतिरिक्त ड्यूटी लगाई जाती है, जिसमे किसी प्रकार का मानदेय और न ही कोई भत्ता दिया जाता है। साथ ही जिले के ग्राम पंचायतो में वित्त की कमी के कारण मानदेय भुगतान में देरी होती है। कई बार तो मानदेय 5-6 माह तक नही मिल पता है, जबकि सभी ग्राम पंचायत आपरेटर डिग्री व् डिप्लोमा धारी है। जिनका न्युनतम मानदेय का प्रावधान भी है । अनुविभागीय अधिकारी मैडम ने ग्राम पंचायत आपरेटरों की बातो पर सहमत होते हुए सहमती देते विश्वास दिलाया कि इस सम्बन्ध में जिला कलेक्टर व जिला सीईओ से भी चर्चा करेंगे। उनके आश्वासन के बाद ग्राम ग्राम पंचायत आपरेटरों ने मैडम को धन्यवाद भी ज्ञापित किया।
