गंदगी फैलाने पर 4 दुकानदारों पर 3200 रुपए ई जुर्माना
रायपुर. दुकानों के सामने गंदगी फैलाने वाले चार व्यापारियों पर निगम प्रशासन तगड़ा जुर्माना लगाया है। सभी से निगम की टीम ने 3200 रुपए का ई जुर्माना वसूला। यह कार्यवाही निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर 8 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की। टीम ने जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल के मार्गनिर्देशन और जोन स्वास्थ्य अधिकारी गोपीचंद देवांगन की उपस्थिति में गन्दगी फैलाने से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत की वस्तुस्थिति की जानकारी लेने विभिन्न दुकानों की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गन्दगी से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत स्थल पर सही पाई गई। इसके बाद संबंधित 4 दुकान संचालकों को भविष्य के लिए कड़ी कार्यवाही की चेतावनी देते हुए कुल 3200 रुपए ई जुर्माना किया गया। इसमें एक दुकान संचालक पर 2000 रुपए और अन्य 2 दुकान संचालकों पर 500-500 रुपए और एक दुकान संचालक पर 200 रुपए का ई जुर्माना किया गया।
