इस नामचीन अस्पताल से निगम ने वसूला 41 लाख 66 हजार रुपए संपत्तिकर 

0

रायपुर.

संपत्तिकर, यूजर चार्ज सहित अन्य करों की वूसली के लिए निगम प्रशासन द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को निगम की टीम ने प्रदेश के नामचीन अस्पताल से बकाया के रूप में 41 लाख 66 हजार रुपए संपत्तिकर और जलकर, यूजर चार्ज वसूला गया।

जानकारी के अनुसार निगम के राजस्व विभाग ने बड़े बकायादारों को डिमांड नोटिस जारी किया था। नगर निगम जोन 8 जोन एम्स हॉस्पिटल प्रबंधन को वित्त वर्ष 2025-26 का सम्पतिकर, जलकर, यूजर चार्ज, समेकित कर, सभी निगम करों का 41लाख 66 हजार 20 रुपए का डिमांड नोटिस दिया था। डिमांड नोटिस मिलने पर तत्काल एम्स हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा निगम जोन 8 राजस्व विभाग को वर्तमान वित्त वर्ष 2025-26 का सम्पतिकर, जलकर, समेकित कर, यूजर चार्ज राशि रुपए 41 लाख 66 हजार 20 रुपए का धनादेश प्रदत्त कर सम्पूर्ण निगम करों की अदायगी कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *