मंत्री बोले – जोन 9 में सीसी रोड निर्माण लापरवाही, दो इंजीनियर निलंबित,ठेकेदार का भुगतान रोका
रायपुर.
नगर निगम रायपुर के सड्डू इलाके में सीसी रोड निर्माण में दो इंजीनियर और ठेकेदारों दवारा भारी लापरवाही बरती गई थी। इस मामले में जोन 9 के दो उप अभियंता को निलंबित किया गया था। साथ ही संबंधित ठेकेदारों पर भारी जुर्माना लगाकर सड़क की गुणवत्ता में सुधार के लिए कहा गया था। इस जवाब मंत्री अरुण साव ने विधानसभा में भाजपा विधायक मोतीलाल साहू के लिखित सवाल में लिखित में जवाब दिया है।
भाजपा विधायक मोतीलाल साहू ने मंत्री अरुण साव से विधानसभा में सवाल पूछा कि जोन क्रमांक 9 के सड्डू बाजार से केपिटल सिटी फेस एक एवं केपिटल होम्स तक सीमेंट कांक्रीटीकरण में गुणवत्ताहीन पाया गया था। इस मामले में अधिकारियों और ठेकेदारों पर क्या कार्रवाई की गई है।
जवाब में मंत्री अरुण साव ने कहा, जी हां उक्त जोन के उक्त जगह पर रोड निर्माण में गुणवत्ता हीन पाया गया । कार्य से संबंधित दो इंजीनियर निलंबित किया गया। साथ ही संबंधित ठेकेदार को सुधार करने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने कोई सुधार नहीं किया। इसलिए अब ठेकेदार का अनुबंध निरस्त करने के लिए अंतिम नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा ठेकेदार का 1.41 लाख रुपए रोककर 23.68 लाख रुपए का भुगतान किया गया है।
