ईडी की दबिश: पूर्व मुख्यमंत्री का बेटा हिरासत में, कांग्रेस का विरोध
रायपुर.
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल के घर शुक्रवार की सुबह-सुबह ईडी ने फिर दबिश दी है। प्रवर्तन निदेशालय के 8 अधिकारियों की टीम ने शराब घोटाला मामले में छापा मारा है। कार्रवाई की जानकारी मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ उनके निवास पर पहुंचने लगी है। मौके पर जिला पुलिस ने निवास के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। करीब पांच घंटे की जांच के भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ईडी ने गिरफ्तार किया।
ईडी की कार्रवाई को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट भी किया है। जिसमें लिखा है कि ईडी आ गई। आज विधानसभा का अंतिम दिन है। भिलाई निवास में साहेब ने ईडी भेज दी है।
जानकारी के मुताबिक सुबह 6 बजे दो गाड़ियों में ईडी के 8 अधिकारी भूपेश बघेल के घर पहुंचे।

जुटने लगी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़
ईडी की दबिश के बाद पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पदुम नगर स्थित निवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ जुटने लगी है। चरोदा निगम के सभापति कृष्णा चंद्राकर, पूर्व ओएसडी मनीष बंछोर और आशीष वर्मा के साथ समर्थक उनके निवास के पहुंचे हैं।
बताया जा रहा है कि आज पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल का जन्मदिन है। ऐसे में पूर्व सीएम कें निवास में सुबह से तैयारिया की जा रही थी। इस बीच ईडी ने दबिश दे दी है।
भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने ईडी की दबिश को लेकर सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर किया और सरकार को जमकर घेरा है।
