बिना अनुमति बनाया,निगम की टीम ने तोड़ा, हुआ करोड़ों का नुकसान
रायपुर.
नगर निगम जोन सात की टीम ने राजधानी रायपुर के तात्यापारा वार्ड में बिना अनुमति किए गए निर्माण को तोड़ दिया है। अब भू-स्वामी को करोड़ों रुपए का नुकसान उठाना पड़ा। यदि निर्माण के पहले नगर निगम से अनुमति ली होती तो इतना नुकसान उठाना नहीं पड़ता।
जानकारी के अनुसार निगम जोन 7 ने रामसागरपारा में गोपाल धामेजा द्वारा बिना अनुमति पहली मंजिल का निर्माण किया गया था। इसकी शिकायत निगम को हुई थी। शिकायत की जांच तो निगम ने शिकायत को सही । पाया इसके बाद भवन स्वामी को निगम ने तीन बार नोटिस जारी किया था, लेकिन उन्होंने न तो नियमितकरण कराया और न ही अवैध निर्माण को खुद से हटाया। इसके बाद निगम प्रशासन ने टीम भेजकर उनके द्वारा किए गए अवैध निर्माण को तोड़ दिया। निगम के अनुसार उक्त व्यक्ति ने फ्रंट एमओएस में निर्मित लगभग 300 वर्गफीट निर्माण किया थ। कार्रवाई जोन 7 जोन कमिश्नर राकेश शर्मा के निर्देश पर कार्यपालन अभियंता ईश्वर लाल टावरे, नगर निवेश उप अभियंता रूचिका मिश्रा की उपस्थिति में तोडा गया।
जानकारी दी गई कि स्थल पर फ्रंट एमओएस में अनुमति के विपरीत निर्मित भाग में लगभग 300 वर्गफीट का निर्माण कार्यवाही के दौरान तोडा गया।
