राजधानी रायपुर को 7 स्टार शहर का तमगा मिलने पर उप मुख्यमंत्री साव का भव्य स्वागत

0
sav

– मना एयरपोर्ट पर सफाई मित्रों, निगम अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया आत्मीय स्वागत

रायपुर.

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में रायपुर शहर देश का सबसे स्वच्छ चौथा शहर बनने और गार्बेज फ्री सिटी में रायपुर शहर छत्तीसगढ़ का पहला 7 स्टार शहर बनने पर नगर निगम रायपुर के अधिकारियों-कर्मचारियों और सफाई मित्रों ने उप मुख्यमंत्रीय और विभागीय मंत्री अरुण साव का माना एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया।

उपमुख्यमंत्री साव ने विभाग की ओर से नगर निगम रायपुर सहित 7 नगरीय निकायों के पदाधिकारियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में स्वच्छता के श्रेष्ठता मानकों के अवार्ड राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के करकमलो से विज्ञान भवन नई दिल्ली में ग्रहण किए।

शुक्रवार की सुबह उप मुख्यमंत्री साव जैसे ही माना विमानतल पर राजधानी रायपुर वापस लौटे तो नगर निगम रायपुर के सफाई मित्रो एवं स्वच्छता दीदियों ने बडी संख्या में उन्हें बुके प्रदत्त कर एवं फूल मालाओ से लादते हुए उनका प्रसन्नता पूर्वक आत्मीय स्वागत किया। नगर निगम रायपुर के जोन कमिश्नर डॉ. आर.के. डोंगरे, डॉ. दिव्या चंद्रवंशी, राजेश्वरी पटेल, राकेश शर्मा, हितेन्द्र यादव, विवेकानंद दुबे, संतोष पाण्डेय, रमेश जायसवाल, अरूण ध्रुव, खीरसागर नायक, कार्यपालन अभियंताओं, जोन स्वास्थ्य अधिकारियों, जोन सहायक राजस्व अधिकारियों, स्वच्छता निरीक्षकों, नगर निगम अधिकारियों कर्मचारियों ने उनका बडी संख्या में आत्मीयता के साथ अवार्ड प्राप्त करने के उपरांत रायपुर वापस लौटने पर स्वागत किया।

उप मुख्यमंत्री ने दिया धन्यावाद

उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने आत्मीय स्वागत पर नगर निगम रायपुर के अधिकारियों कर्मचारियों सहित स्वच्छता दीदियों, सफाई मित्रों को धन्यवाद देते हुए रायपुर के छत्तीसगढ़ राज्य में गार्बेज फ्री सिटी में प्रथम 7 स्टार शहर बनने और राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में देश में रैंकिंग में चौथे स्थान पर रायपुर के आने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *