रायगढ़ के अंजनी स्टील प्लांट में हादसा,श्रमिक की मौत
रायगढ़. अंजनी स्टील प्लांट में हादसा हो गया। एक श्रमिक की मौत हो गई। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही प्लांट में अफरा-तफरी की स्थित मच गई।
जानकारी के अनुसार झारखंड प्रांत के साहेबगंज जिला अंतर्गत ग्राम नयानगर निवासी मोहमद हैदर अंसारी पिता इदरिश अंसारी (40 वर्ष) विगत 17 जुलाई को अपने 8-10 साथियों के साथ काम करने के लिए आया था। ठेकेदार के अधीन में सभी युवक पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के गेरवानी स्थित अंजनी स्टील प्लांट में काम मिलने पर 18 जुलाई को सभी युवक सुबह 8.30 बजे से ही अलग-अलग जगह काम में लग गए थे, शुक्रवार शाम करीब 5.30 बजे हैदर अंसारी काम कर ही रहा था कि अचानक विद्युत प्रवाहित तार के चपेट में आ जाने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल अवस्था में श्रमिक को अस्पताल ले जा गया। जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया।
