पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश ने कहा- ईडी बेवजह बेटे को फंसा रही
रायपुर.
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सपरिवार अपने बेटे चैतन्य से मिलने रविवार को दोपहर में ईडी कार्यालय पहुंचे।बता दें कि ईडी ने उनके बेटे चैतन्य को शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रिमांड पर लिया है। अपने बेट से मिलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा, बेवजह मेरे बेटे को फंसाया जा रहा है। हम लड़ाई लड़ते रहेंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि चैतन्य की गिरफ्तारी के बाद सबसे पहला राहुल गांधी का और उनके बाद प्रियंका गांधी का फोन आया था। बेटे से मिलकर कहा, अगर आज चैतन्य के दादा जिंदा होते तो खुश होते, क्योंकि वे बहुत से मुद्दों पर जेल जाते रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिनके बयान हो चुके हैं, उन पर भी उनका और उनके बेटे का नाम लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार सुबह लगभग 6 बजे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित आवास पर शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापामारी की थी। इस दौरान उनके बेटे चैतन्य बघेल से पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर दोपहर को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां कोर्ट ने सुनवाई के बाद कोर्ट ने पांच दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया था।
