भाजपा कर रही ईडी का दुरुपयोग, कांग्रेस नेताओं पर करवा रही कार्रवाई : कांग्रेस

0
congress

-शहर जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ने किया धरना प्रदर्शन

रायपुर.

केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। यह कार्यवाही पूरी तरह से राजनीतिक विद्वेष से प्रेरित है। यह आरोप प्रदेश कांग्रेस और शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने लगाया है। शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने रविवार को भाजपा और ईडी के खिलाफ राजीव गांधी चौक पर धरना-प्रदर्शन किया। सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के तानाशाही रवैये के खिलाफ नारेबाजी की।

भाजपा सरकार राजनीतिक विरोधियों के कुचलने में लगी

धरना को संबोधित करते समय कांग्रेसी नेताओं ने कहा, लोकतंत्र में जांच एजेंसियों का स्वतंत्र होना जरूरी है,परंतु भाजपा सरकार इन संस्थाओं को अपने राजनीतिक विरोधियों को कुचलने के लिए औजार की तरह इस्तेमाल कर रही है, जो कि संविधान और लोकतंत्र दोनों के खिलाफ है। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरिश दुबे ने कहा, कांग्रेस पार्टी इस तानाशाही और ईडी जैसी संस्थाओं के दुरुपयोग के खिलाफ देशभर में आवाज बुलंद करती रहेगी। कल दूसरा दिन होगा, जिसमें और अधिक संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे तथा यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक लोकतंत्र की आवाज को दबाने की कोशिशें बंद नहीं की जाती। धरना प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल, राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी, गिरीश देवांगन, शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे, प्रमोद दुबे, पंकज शर्मा, मदन तालेडा, सुशील आनंद शुक्ला, प्रमोद चौबे, कुलदीप जुनेजा, एजाज ढेबर, श्रीकुमार मेमन, सुरेश ठाकुर, आकाश शर्मा, नीरज पाण्डे, दिनेश ठाकुर, नवीन चंद्राकर, धनंजय ठाकुर, सतनाम पनाग, आकाश तिवारी, बंशी कन्नौजे, विनोद कश्यप सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *