सरपंच ने काटा नाम, युवक ने कलेक्ट्रेट में किया आत्मदाह का प्रयास
धमतरी.
कलेक्ट्रेट परिसर में एक युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया। जिसे वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल पकड़ लिया और एक बड़ा हादसा होने बच गया।
जानकारी के अनुसार ग्राम डोमा निवासी पीड़ित करण सोनकर जिला प्रशासन को 6 से 7 बार आवास के लिए आवेदन कर चुका है, लेकिन युवक के आवास को लेकर अब तक कोई भी विचार प्रशासन ने नहीं किया है। इससे परेशान होकर युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया, ताकि यह कदम उठाने से उसकी परेशानी को कोई सुन सके और उसकी मदद कर सके।
पीड़ित युवक ने बताया कि वह आवास नहीं मिलने के कारण काफी ज्यादा परेशान हो चुका है। गांव की सरपंच गुंजा साहू के व्यवहार से भी वह काफी ज्यादा परेशान है। आवास के लिए दिए हुए आवेदन में पीड़ित युवक का नाम भी काट दिया गया है। इसके चलते वह आत्मदाह करने का मन बनाकर कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचा था, लेकिन कलेक्ट्रेट के सामने मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने युवक को देख लिया, जिससे एक बड़ा हादसा होते हुए टल गया। वहीं युवक को सुरक्षा कर्मियों ने पड़कर उसे नहलाकर जिला अस्पताल इलाज के लिए ले गया। वहीं अब रुद्री पुलिस युवक को पड़कर पूछताछ कर रही है।
