भाजपा ने मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और जिलाध्यक्ष चम्पा देवी पावले के अनुमोदन के बाद 17 नए पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया है। इस संबंध में पार्टी कार्यालय की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है।