बालोद जिला : कोई शेर तो कोई बाघ का मुखौटा पहनकर दे रहे पर्यावरण का संरक्षण
बालोद.
पर्यावरण संरक्षण प्रेमी तरह-तरह से पर्यावरण संरक्षण के दे रहे हैं। बालेाद जिले के दल्ली राजहरा में हरेली के अवसर पर वार्ड क्रमांक 15, राजहरा में बच्चों द्वारा विशेष रैली निकाली गई। बच्चे वन्य प्राणियों की पोशाकें और मुखौटे पहनकर सजीव चित्रण करते हुए लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने रैली में संदेश दिया एक पौधा जरूर लगाएं और उसका संरक्षण करें।
जंगलों की अंधाधुंध कटाई पर बच्चों ने जताई चिंता बच्चों ने जंगलों की अंधाधुंध कटाई और उसके परिणामस्वरूप बढ़ते तापमान, जलवायु परिवर्तन, अनियमित बारिश और सूखे की समस्याओं को उजागर करते हुए लोगों से आह्वान किया कि वे स्वयं पौधे लगाएं उसकी सुरक्षा करें और दूसरों को भी प्रेरित करें।
ग्रीन कमांडो
इसी कड़ी में ग्रीन कमांडो के रूप में चर्चित वीरेन्द्र सिंह ने अपने पुत्र शिवांश सिंह के साथ ग्राम धोबेदंड (जिला बालोद) स्थित अपने खेत में आम, जामुन और अमरूद के 10 पौधे रोपित कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरक पहल की।
