नगर निगम की कार्रवाई, आवारा पशुओं को धरपकड़ जारी

0
nagar nigam

रायपुर.

नगर निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर निगम की टीम द्वारा राजधानी रायपुर की सड़कों से आवारा मवेशियों की धरपकड़ की जा रही है। निगम की टीम शुक्रवार को सुबह से दोपहर तक आवारा मवेशियों की धरपकड़ कर गौठानों में भेजा।

जानकारी के अनुसार नगर निगम जोन 6 द्वारा लालपुर जैनम कॉलोनी क्षेत्र के सड़क मार्ग से 6 आवारा पशुओं की धरपकड़ कर काऊ कैचर वाहन से गोकुल नगर गौठान भेजा गया।

वहीं जोन 4 द्वारा वार्ड 44 में लाखेनगर मार्ग में 2 आवारा पशुओं, पुरानी बस्ती मुख्य मार्ग में 3 आवारा पशुओं, वार्ड, 45 में बूढ़ापारा मुख्य मार्ग में 1 आवारा पशु को धरपकड़ कर गौठान भेजा गया। निगम प्रशासन के अनुसार आवारा मवेशियों की धरपकड़ का अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *