अपनी ही सरकार से गुहार लगा रहे भाजयुमो अध्यक्ष, गीत गाकर मांग रहे डीएमएफ की राशि
रायपुर.
छत्तीसगढ़ में भाजपा की साय सरकार से उनके की भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष रवि भगत इन दिनों डीएमएफ की राशि देने की गुहार लगा रहे है। इस राशि से अपने क्षेत्र में विकास कार्य कराने की बात कर रहे हैं। रविभगत ने सोशल मीडिया पर एक गीत भी शेयर किया है। जिसमें वह गीत के माध्यम से विष्णुदेव साय सरकार से डीएमएफ की राशि की मांग रहे हैं। इस राशि से क्या-क्या काम उनके क्षेत्र के हो सकते हैं इसका भी बखान कर रहे हैं।
भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियों पर प्रदेश कांग्रेस ने साय सरकार पर निशाना साधा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा,भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत की पीड़ा से साफ जाहिर है कि साय सरकार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। डीएमएफ की राशि का बंटर बाट किया जा रहा है। उनके ही संगठन के पदाधिकारी जब सार्वजिनक रूप से ऐसी पीड़ा जाहिर कर रहे हैं, तो समझ सकते हैं कि आम जनता की पीड़ा क्या होगी।
इस लिंक पर देखिए कैसे गीत गा रहे रविभगत डीएमएफ की राशि के लिए
