विकास की गंगा बहाने में निगम अधिकारियों, कर्मचारियों की अहम भूमिका :महापौर मीनल
जनवरी से जून तक के बीच सेवानिवृत्त 55 निगम कर्मचारियों का सामूहिक सेवा सम्मान
रायपुर.
रायपुर नगर पालिक निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ के तत्वावधान में नगर निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन के चतुर्थ तल निगम सामान्य सभा सभागार में जनवरी से जून 2025 के बीच सेवानिवृतत हुए अधिकारियों-कर्मचारियों का सामूहिक सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में महापौर मीनल चौबे ने कहा, राजधानी रायपुर में विकास की गंगा बहाने में निगम के अधिकारियों-कर्मचारियाें की अहम भूमिका है। जो अधिकारी-कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए हैं और आज जिनका सम्मान हो रहा है, उनकी भी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण रही है।

महापौर मीनल चौबे ने नगर निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ के अध्यक्ष प्रमोद जाधव एवं सभी पदाधिकारियों को आयोजन के लिए बधाई दी। साथ ही उन्हें अधिकारियों, कर्मचारियों की मांगों के लिए लगातार प्रयास करने पर सराहा। महापौर ने कहा,निगम रायपुर के अधिकारियों कर्मचारियों की जो भी जायज मांगें हैं उन्हें पूर्ण करवाने वे हर संभव प्रयास करेंगी। महापौर ने कहा कि व्यवस्था आगे की जाएगी कि नगर निगम रायपुर की सेवा से सेवानिवृत्त अधिकारियों, कर्मचारियों को ससम्मान सहित उनके निवास तक नगर निगम प्रशासन सादर छोड़ने की व्यवस्था करें। साथ ही उनके स्वत्वों का भुगतान समय पर किया जाए।
महापौर ने कहा, सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी अपने अनुभव के आधार पर नगर निगम में अच्छे कार्य करने सुझाव देने आगे आए। उनका नगर निगम में सदैव स्वागत है।
सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने कहा कि रायपुर नगर निगम में यह पुरानी परंपरा रही है कि सेवानिवृत्त अधिकारियों, कर्मचारियों के स्वत्वों का भुगतान उनके सेवानिवृत्ति दिवस पर किया जाता रहा है और उनका सम्मान नगर निगम प्रशासन की ओर से किया जाता है। उन्होंने कहा कि नगर निगम आयुक्त आईएएस अधिकारी विश्वदीप एक संवेदनशील प्रशासनिक अधिकारी है। उन्होंने उनके अनुरोध पर तत्काल निर्देशित किया कि निगम मुख्यालय में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति दिवस पर सम्मान कार्यक्रम निगम सामान्य प्रशासन विभाग रखेगा एवं जोनो में कार्यरत अधिकारियों कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति पर सम्मान जोन कार्यालय द्वारा किया जायेगा। सभापति सूर्यकांत राठौड ने कहा कि नगर निगम से सेवानिवृत्त अधिकारियों कर्मचारियों को सम्मान करने सहित सेवानिवृत्ति दिवस पर सादर उनके घर तक छोड़कर आने की व्यवस्था नगर निगम प्रशासन को करनी चाहिए। इससे अधिकारी कर्मचारी सेवानिवृत्ति पर विशेष सम्मानित अनुभव कर सकेंगे।
आयुक्त विश्वदीप ने कहा कि सेवानिवृत्ति पर रायपुर नगर निगम के अधिकारियों कर्मचारियों का सम्मान करना एवं उनके स्वत्वों का भुगतान करना नगर निगम प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वे जब से नगर निगम आये है तब से यह देख रहे है कि नगर निगम रायपुर के अधिकारी एवं कर्मचारी वरिष्ठ से कनिष्ठ श्रेणी तक काफी मेहनत से काफी अच्छा कार्य करते है। इससे राजधानी रायपुर शहर में प्रशासन, शासन की नगर निगम में शहर में छवि बनती है।
सेवानिवृत्त कर्मचारियों में राजेन्द्र वर्मा, अभय श्रीवास्तव, प्रीतम सिंह कोटटे, विमला, रानी, नित्या, शीला, सुभांगनी, बीसो बाई यादव, कमला, काशी, वल्लम शर्मा, राजेश करडभुजे, हुमसिंग गायकवाड, परसराम सिन्हा, अजय, शकुन, गजानंद गोदरे, चंद्रकला, कृष्णा, पदमा, बरातु निषाद, गोवर्धन साहू, लक्ष्मी, चन्द्रहास ठाकुर, बसंत राम कुर्रे, लीला, अंबिका सुनिता, सकीना, दिलीप, हरिशंकर, गौरी, छीता कुसुम बनमाली आशा बाई, चंद्रायन सिंह ठाकुर,
सुनील सिंह रघुवशी, दुर्गेश यादव, आनंद शर्मा, बाहरू धीवर, अशोक गिरी गोस्वामी, श्रीमती शकुतला, निर्मला, उमाशंकर त्रिपाठी, योगीराज वाल्दे, प्रमोद शर्मा, ए.के. हालदार, विमल शर्मा, अमर सिंह डहरिया, मोहम्मद अमीन, विजय सिंह ठाकुर, भरत वर्मा, जगदेश्वर मेहरा शामिल हैं।
निगम सामान्य प्रशासन एवं विधि विधायी कार्य विभाग अध्यक्ष डॉ. अनामिका सिंह ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों कर्मचारियों को सेवाओं के लिए सराहा एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होने कहा कि नगर निगम की गतिविधियां शहर के प्रत्येक नागरिक के लिए जन्म से लेकर मृत्यु और विवाह प्रमाण पत्र तक देने की रहती है। उन्होंने सुझाव दिया कि सेवानिवृत्त अधिकारियों कर्मचारियों को अपने अनुभव एवं समय का सदूपयोग समाज के लिए अच्छे कार्य करते हुए करना चाहिए। कार्यक्रम को नगर निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ के अध्यक्ष प्रमोद जाधव, पूर्व अध्यक्ष नगर निगम कर्मचारी संघ अरूण दुबे, संघ की उपाध्यक्ष स्वाति साहू ने भी संबोधन दिया। कार्यक्रम का सम्पूर्ण संचालन रायपुर स्मार्ट सिटी के पूर्व महाप्रबंधक आशीष मिश्रा ने किया।
सेवानिवृत्त निगम अधिकारियों, कर्मचारियों को अधिकारी कर्मचारी एकता संघ द्वारा श्रीफल शॉल, स्मृति चिन्ह प्रदत्त कर पुष्पहार पहनाकर उनकी निगम को दी सेवाओं का सम्मान किया गया।
