डूंडा में प्रार्थना शेड,साहूपारा में सामुदायिक भवन का होगा निर्माण

0
bhumi poojan

रायपुर.

नगर निगम, रायपुर जोन क्र.10 अंतर्गत कामरेड सुधीर मुखर्जी वार्ड क्र.54 अंतर्गत शासकीय हाईस्कूल डूण्डा में प्रार्थना शेड निर्माण कार्य सांसद निधि अंतर्गत राशि रु. 10 लाख एवं कामरेड सुधीर मुखर्जी वार्ड क्र.54 अंतर्गत ग्राम डूण्डासाहूपारा में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य विधायक निधि मद अंतर्गत 10 रुपए की लागत से किया जाएगा।

भूमिपूजन कार्यक्रम में विधायक मोतीलाल साहू ने रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष नंदकुमार साहू, नगर निगम जोन 10 जोन अध्यक्ष सचिन बी. मेघानी,कामरेड सुधीर मुखर्जी वार्ड क्रमांक 54 की पार्षद सुषमा तिलक साहू, वार्ड 52 के पार्षद विनय पंकज निर्मलकर,वार्ड क्र.53 के पार्षद मनोज जांगडे,जोन 10 जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे,कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता सुशील अहीर, गणमान्यजनों, महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, नवयुवकों, आमजन की बड़ी संख्या में शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *