अमलीडीह के 377 परिवारों को नहीं होगी पानी की दिक्कत,19.81 लाख की लागत से बिछेगी पाइप लाइन

0
amlidih

रायपुर.

नगर निगम जोन दस के अमलीडीह में पीएम आवास कॉलोनी के 377 परिवार को अब पेयजल की दिक्कत का समाना नहीं करना पड़ेगा। इस कॉलोनी में पानी पहुंचाने के लिए 19.81 लाख रुपए की लागत से पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इसका भूमि पूजन शुक्रवार को रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, महापौर मीनल चौबे, जल कार्य विभाग अध्यक्ष संतोष सीमा साहू की मौजूदगी में किया गया।

जानकारी के अनुसार नगर निगम जोन क्र.10 अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास कालोनी अमलीडीह में पानी की गंभीर समस्या थी। यहां निवासरत 377 परिवारों को पेयजल आपूर्ति के लिए प्रतिदिन 15 टैंकर से पानी प्रदाय किया जाता था। इससे लोगों को भारी परेशानी होती थी। इस परेशानी को दूर करने के लिए ही निगम प्रशासन द्वारा पाइप लाइन बिछाई जाएगी। उक्त कॉलोनी में प्रधानमंत्री आवास योजना के एएचपी घटक अंतर्गत मोर मकान मोर आवास योजना के तहत पेयजल व्यवस्था पाइप लाइन बिछाई जाएगी। कार्यक्रम मे रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष नंद कुमार साहू, नगर निगम जोन 10 जोन अध्यक्ष सचिन बी. मेघानी,राजेन्द्र प्रसाद वार्ड क्रमांक 52 के पार्षद विनय पंकज निर्मलकर एवं जोन 10 जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे, कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा, सहायक अभियंता, सुशील अहीर एवं स्थानीय निवासी बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *