राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण, रजत जयंती समारोह की तैयारी शुरु, मंत्रालय ने जारी किया आदेश

0
cg m

रायपुर।

छत्तीसगढ़ राज्य गठन की रजत जयंती वर्ष शासन द्वारा 15 अगस्त से 6 फरवरी 2026 तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राज्य शासन ने तैयारियों और कार्यक्रम को लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया है। मंत्रालय महानदी भवन से जारी पत्र में ये कहा गया है। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रजत जयंती वर्ष 2025-26 के आयोजन के संबंध में श्री सुब्रत साहू, अपर मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, धार्मिक, न्यास एवं धर्मस्व विभाग की अध्यक्षता में दिनांक 21.07.2025 को मंत्रालय, महानदी भवन स्थित कक्ष क्रमांक S-2-12 में वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए आयोजित इस बैठक में राज्य शासन के सभी विभागों के सचिव, विभागाध्यक्ष, संभागायुक्त और जिला कलेक्टर शामिल हुए।2/सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, संस्कृति एवं पर्यटन विभाग द्वारा प्रस्तुतीकरण के माध्यम से रजत जयंती वर्ष 2025-26 के आयोजन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।(क) रजत जयंती वर्ष 2025 का आयोजन 25 सप्ताह की समयावधि में होगा। जो दिनांक 15 अगस्त 2025 से प्रारंभ होकर 06 फरवरी 2026 को समाप्त होगा।(ख) इस विशेष आयोजन में सभी विभागों के माध्यम से आयोजन राज्य स्तरीय, जिला स्तरीय, जनपद स्तरीय एवं ग्राम पंचायत स्तर पर किए जाएंगे, जो GYAN (गरीब, युवा, अन्नदाता एवं नारी) पर आधारित होंगे।(ग) आयोजन का उद्देश्य सरकारी, निजी क्षेत्र एवं आम जनमानस की सकिय सहभागिता से जन गौरव और देश भक्ति को बढ़ावा देना, उत्सव के माध्यम से राज्य के हर कोने तक पहुंचना एवं तकनीक के माध्यम से जनसंपर्क को सशक्त करना है।(घ) रजत जयंती वर्ष 2025-26 के आयोजन हेतु प्रत्येक विभाग अपनी 25 वर्षों की उपलब्धियों, योगदान को उल्लेखित करते हुए अपने विभागीय मंत्री के नेतृत्व में निर्धारित विशेष सप्ताह में पंचायत, जनपद, जिला एवं राज्य स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करेगा। जिसमें विभागीय योजनाओं एवं राज्य में 25 वर्षों में विभाग द्वारा किए गए कार्य का समावेश होगा।(ड.) सभी विभागों को अपनी गतिविधियां आयोजित करने हेतु एक विशेष सप्ताह आबंटित करते हुए एक समय सारणी तैयार की गई है जो कि संलग्न है। आबंटित विशेष सप्ताह में संबंधित विभाग अपनी गतिविधियों का अधिक से अधिक आयोजन करेंगे। आबंटित विशेष सप्ताह के अतिरिक्त शेष समायावधि में भी विभाग अपनी रजत जयंती संबंधी गतिविधियां जारी रखेंगे। अगर किसी विभाग को एक सप्ताह से अधिक के समय की आवश्यकता महसूस होती है तो तद्‌नुसार संस्कृति विभाग को scheduling हेतु तत्काल अवगत कराएंगे। जिन विभागों का नाम समय-सारणी में 1

आदेश की कापी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *