जोन 5 और 6 वार्डो में जलभराव, लोगों में निगम प्रशासन के खिलाफ गुस्सा
रायपुर ।
नगर निगम के जोन 5 और 6 के वार्डो के निचले इलाकों में जलभराव होने रहवासियों में निगम प्रशासन के खिलाफ बहुत ज्यादा गुस्सा है। जलभराव की जानकारी मिलते ही महापौर मीनल चौबे ने आयुक्त विश्व दीप के जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया। वहां के लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी। साथ ही जोन के अधिकारियों को पंप लगाकर पानी निकालने के निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार विगत रात्रि में लगातार बारिश होने से जलभराव की समस्या का जोन 5 और जोन 6 क्षेत्र में कुकरीपारा, प्रोफेसर कॉलोनी, परशुराम नगर सहित अन्य निचले क्षेत्रों में हुआ। महामाया मन्दिर वार्ड पार्षद जयश्री नायक और पण्डित वामनराव लाखे वार्ड पार्षद बब्बी सोनकर, जोन 5 जोन कमिश्नर खीरसागर नायक, जोन 6 जोन कमिश्नर हितेन्द्र यादव और सम्बंधित जोन अधिकारियों सहित जलभराव की समस्या से सम्बंधित क्षेत्रों का निरीक्षण किया.
महापौर मीनल चौबे ने जोन 5 और जोन 6 जोन कमिश्नरों को जलभराव की समस्या से घरों में हुए जल भराव से त्वरित राहत सम्बंधित परिवारजनों को दिलवाने तत्काल पम्प लगाकर घर में भरा जलभराव का पानी पम्प से खींचकर बाहर फेंकवाना और लोगों को त्वरित राहत दिलवाना सुनिश्चित करवाने और साथ ही जल का भराव वाले घरों में परिवारजनों को तत्काल लंच पैकेट उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
स्थाई समाधान के लिए मांगा प्रस्ताव
महापौर मीनल चौबे और आयुक्त श्री विश्वदीप ने नगर निगम जोन 5 और जोन 6 के अधिकारियों को साथ में बैठक और जलभराव क्षेत्रों का शीघ्र सर्वे करते हुए जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु नए नाले का शीघ्र निर्माण करवाने प्रस्ताव भेजने को कहा। साथ ही जलभराव क्षेत्रों में मानसून के दौरान विशेष सतर्कता और सजगता बनाये रखकर सफाई व्यवस्था लगातार अच्छी रखकर सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश सम्बंधित जोन कमिश्नरों को दिए।
